What is PHP in Hindi – PHP क्या है? (Intro, History & Features of PHP)


आज हम आपको इस लेख में PHP क्या है? What is PHP और इससे जुड़ी अन्य जानकारी जैसेः PHP History, Features of PHP, e.t.c इसके साथ ही हम इस लेख में PHP काम कैसे करता है?

आज के समय में PHP, Web development के लिए बहुत ही Popular Programming language में से है, इसका इस्तेमाल dynamic Website बनाने में किया जाता है। तो आइए जानते हैं PHP के बारे में हिंदी में, उम्मीद करता हूँ कि आपको PHP Hindi में जानकरी अच्छी लगेगी।

What is PHP in Hindi – PHP क्या है?:

PHP का Full-Form:  “Hypertext Preprocessor” है।

PHP को पहले Originally “Personal Home Page” के नाम से जाना जाता था। PHP एक Open Source, server-side, scripting language है जिसका उपयोग Web Applications के development के लिए किया जाता है।

हम जानते हैं कि HTML का उपयोग करके Web pages design किए जा सकते हैं। HTML code को किसी भी Browser (client-side) पर execute किया जा सकता है। जबकि, PHP language में लिखे Program को, किसी Browser से पहले server पर execute किया जाता है।


PHP को आसानी से HTML Files में embed किया जा सकता है और HTML Codes को PHP file में भी लिखा जा सकता है। PHP, web development और web applications, e-commerce और database के लिए dynamic web pages के निर्माण के लिए अच्छी तरह से अनुकूल है। यह आसानी से MySQL, Oracle और अन्य डेटाबेस से जुड़ने की abilities रखती है।

Introduction of PHP in Hindi

जैसा कि मैंने बताया PHP एक Open Source


 Programming Languages है, इसलिए इसे कोई भी Download कर सकता है और इसका इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन जैसा मैंने आपको बताया कि PHP एक Server Side Language भी है, इसलिए कंप्यूटर में PHP का उपयोग करने के लिए WAMP Server, LAMP और XAMPP जैसे Server Software होना जरुरी हैं।

साथ ही आप यह भी जाने कि PHP एक interpreted language है। इसका मतलब है कि पहले Code Statements को लिखा जाता हैं और जब कोई Page request किया जाता हैं, तब PHP interpreter, PHP Code को Load करता हैं, इसे parse करता हैं और फिर इसे execute करता हैं।

यह अन्य प्रोग्रामिंग languages जैसे Java or C#, से अलग है, जहां source code को पहले compile किया जाता है और फिर execute किया जाता है।

PHP History – PHP का इतिहास

आइए PHP की brief history को जाने।


PHP को 1994 में Rasmus Lerdorf द्वारा मूल रूप से बनाया गया था। इसे Rasmus Lerdorf ने अपने निजी काम के लिए बनाया था। उन्होंने शुरुआत में Common Gateway Interface (CGI) नाम से एक प्रोग्राम बनाया था जिसके लिए C प्रोग्रामिंग भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

इसे Lerdarf ने Online resume को track करने के लिए बनाया था। जिसका नाम उन्होंने Personal Home Page Tool (PHP) रखा, जिसे Short में PHP tool कहा गया।

Zeev Suraski और Andi Gutmans ने इसे 1997 में वापस से नए तरीके से लिखा और PHP 3 को जारी किया, जिसके बाद PHP को Hypertext Preprocessor कहा गया। (अधिक जानकारी के लिए: Wikipedia PHP History पर जाएँ!)

यह भी देखें:

PHP file को ‘.php’ Extension के साथ Save किया जाता है। PHP files को अक्सर web server की Public directory (Webroot directory) में Save किया जाता है।


कुछ पुराने PHP file Extension .phtml, .php3, .php4, .php5, .phps हैं।

PHP Version History:

PHP VersionRelease Date
PHP 7.3December 2018
PHP 7.2November 2017
PHP 7.1December 2016
PHP 7.0December 2015
PHP 5.6August 2014
PHP 5.5June 2013
PHP 5.4March 2012
PHP 5.3June 2009
PHP 5.2November 2006
PHP 5.1November 2005
PHP 5.0July 2004
PHP 4.4July 2005
PHP 4.3December 2002
PHP 4.2April 2002
PHP 4.1December 2001
PHP 4.0May 2000
PHP 3.0June 1998
PHP 2.0November 1997
PHP 1. 0June 1995

अब तक हमने यह जाना कि PHP क्या हैं और इसके Release Version के बारे में, अब हम PHP के Features, Uses, PHP Advantages & disadvantages के बारे में जानेगे।


Features of PHP – PHP की विशेषताएं:

PHP एक लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषा है और इसमें कई सारी unique features है। हमने पहले भी बताया की PHP का मुख्य उद्देश्य web development है।

आइए PHP की कुछ unique features को जानें:

  • Simplicity
  • Efficiency
  • Security
  • Flexibility
  • Familiarity
  • Error Reporting
  • Platform Independent
  • Object-oriented features
  • Real-Time Access Monitoring
  • Simple, Fast, & Open Source Language

यह भी देखें:

PHP scripts का उपयोग Linux, Unix, Microsoft Windows, MAC OS जैसे कई अन्य operating systems पर किया जा सकता है। यह Apache और IIS web servers को भी support करता है।

PHP का उपयोग web developers को अपने operating system और web server को choose करने की स्वतंत्रता देता है।

PHP Advantages & Disadvantages – PHP के फायदे और नुकसान:

जानिए PHP hypertext preprocessor के कुछ फायदे और नुकसान के बारे में:-

PHP Advantages – PHP के लाभ:

  • Open Source: एक Open-Source Programing Language है इसलिए इसे Free में Download कर सकते हैं।
  • Cross-Platform: यह Windows, Linux, जैसे सभी ऑपरेटिंग सिस्टम को Support करता हैं
  • Module for Connect Database: किसी data को store और retrieve करने के लिए Database से जुड़ना आसान है।
  • Speed: यह अन्य प्रोग्रामिंग भाषाओं की तुलना में सबसे तेज प्रोग्रामिंग भाषा है।

PHP Disadvantages – PHP के नुकसान:

  • Security: चूंकि यह एक open-source Program है, सभी लोग इसके Source code को देख सकते हैं।
  • Not suitable of large applications: यह large applications के लिए उपयुक्त नहीं है क्योंकि इसके रखरखाव का काम मुश्किल है।
  • Poor Error Handling: PHP framework की error handling अच्छी नहीं है।

यह भी देखें:

Example of First PHP Program:

यहाँ आपको नीचे एक PHP Program: “Hello World” का Example बता रहा हूँ।

<!DOCTYPE html>
<html>
<body>

<h1>Example of first PHP Program</h1>

<?php
echo "Hello World!";
?> 

</body>
</html>

Output:

Example of first PHP Program
Hello World!

यह भी देखें:

How PHP Works – PHP काम कैसे करता है?

जैसा मैंने आपको बताया कि PHP Server Side Scripting Language हैं, जो किसी Web Server के साथ काम करता है। जब आप अपने Browser के Adress bar में कोई URL type करते हैं, तो आप उस URL पर वेब सर्वर को एक message भेजते हैं, की आपको HTML file दिखाई जाए।

तब web server respond करते हुए आपके browser पर उस file को भेजकर प्रतिक्रिया करता है। इसके बाद आपका browser HTML file पढ़ता है और Browser में web page को display करता है।

php work lifecycle
How PHP Work

जब आप किसी web page में मौजूद किसी link पर Click करते हैं, तो आप web server से उस Link के File का अनुरोध करते हैं। यहीं Process, PHP पर भी समान है। आप किसी file के लिए Requset करते हैं, web server आपको .php एक्सटेंशन की Output को Browser में भेज देता है जो हम screen पर दिखता है।


आज हमने इस लेख में What is PHP के बारे में जाना। मुझे उम्मीद है कि यह PHP in Hindi (पीएचपी क्या है?) आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे जरुर अपने दोस्तों के साथ शेयर करे।

1 thought on “What is PHP in Hindi – PHP क्या है? (Intro, History & Features of PHP)”

Leave a Comment

error: