Hybrid Topology क्या हैं.? (What is Hybrid Network Topology in Hindi)


Hybrid Topology, एक ऐसी नेटवर्क टोपोलॉजी है, जिसमे दो या दो से अधिक Network Topologies का उपयोग एक साथ किया जाता है। जिस कारण, Hybrid Topology में उपयोग किये गए दूसरे Basic Topologies के फायदे और साथ ही नुकसान भी शामिल होते हैं।

इस तरह के Hybrid Network Topology का निर्माण organization की आवश्यकताओं के अनुसार किया जाता है। इस Topology में Star Topology, Bus Topology, Ring Topology, Mesh Topology और Tree Topology हो सकती है।

उदाहरण के लिए, यदि किसी Office में एक Department, Mesh Topology का उपयोग कर रहा है, जबकि उसी Office में दूसरे Department में Ring Topology का उपयोग हो रहा हैं, तो इन दोनों को अगर Bus Topology की मदद से जोड़ा जाता हैं, तब यह हाइब्रिड टोपोलॉजी बनेंगी।

Hybrid-Network

Hybrid Network Topology

Types of Hybrid Typologies:

किसी भी Organization/ Company की Basic Requirement के आधार पर विभिन्न प्रकार के Hybrid Network Topology हो सकते हैं।


लेकिन, सबसे अधिक इस्तेमाल किये जाने वाला Hybrid Topology दो प्रकार के होते है:-


  • Star – Ring Hybrid Topology
  • Star – Bus Hybrid Topology

Hybrid Topology के लाभ (Advantages of Hybrid Topology)

हाइब्रिड टोपोलॉजी के विभिन्न लाभ इस प्रकार से हैं:

  • Flexible: आवश्यकता के अनुसार किसी भी Topology का उपयोग कर सकते हैं।
  • Reliable: Network fault detect करना और troubleshoot करना आसान हैं, किसी Faulty part को Network से आसानी से isolate किया जा सकता हैं।
  • Scalable: अन्य Computer Network को विभिन्न टोपोलॉजी का उपयोग कर, Existing Network से जोड़ सकते हैं।

Hybrid Topology से हानि (Disadvantages of Hybrid Topology)

हाइब्रिड टोपोलॉजी के विभिन्न नुकसान इस प्रकार से हैं:

  • Complexity: Topology का design बहुत Complex होता है, अधिक देखभाल और रखरखाव की जरुरत पड़ती हैं, जिस कारण Expensive हो जाता हैं।
  • Costly: इसका Installation मुश्किल काम है, क्यूंकि, इसके लिए बहुत से Cables, Cooling systems और Network Devices की जरूरत होती हैं।

अगर आप “Hybrid Network Topology” से जुड़ा हुआ कोई सवाल पूछना चाहते है.? या हमे कोई जानकारी देना हो.. तो आप Comment कर सकते है। इस Article को अपने दोस्तों के साथ ज़रुर शेयर करे।

Leave a Comment

error: